मनोरंजन

Akanksha Dubey : आकांक्षा दुबे मौत मामले में खुल रहे हैं कई राज!, शूटिंग से लेकर बॉडी मिलने तक सामने आ रही कई बात

Akanksha Dubey : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। सारनाथ के होटल के कमरे में डेडबॉडी मिलने के बाद से कई जानकारी सामने आ रही है। वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। हालांकि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की इस शानदार कलाकार की मौत ने कई गंभीर सवाल पीछे छोड़ दिए हैं।

मामले में खुल रही कई परतें!

बताया जा रहा है कि 22 मार्च को आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  देवरिया से शूटिंग के लिए वाराणसी आयी थी। आज उनकी नाटी इमली में शूटिंग थी लिहाजा निर्देशक ने मेकअप मैन को फोन करते शूटिंग के लिए तैयार करने को कहा, जिसके बाद मेकअप मैन उनके होटल के कमरे के बाद जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला और नहीं कोई आवाज आयी। इसके बाद फोन भी किया लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें : Akanksha Dubey Died : मौत से पहले आखिरी रात कहां थीं आकांक्षा दुबे, भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर हुआ खुलासा!

Akanksha Dubey

बर्थ-डे पार्टी के बाद कौन आया था छोड़ने?

इतना सबकुछ होने के बाद होटल वालों ने मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला तो सन्न रह गये। दरअसल, आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का शव पंखे से लटक रहा था। बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ‘लायक हूं….नालायक नहीं’ फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बनारस आयी थीं। कहा ये भी जा रहा है कि कल रात 8 बजे वे यूनिट के लोगों को बताकर बर्थ-डे पार्टी में गई थी और रात 2 बजे लौटी थी।  उसवक्त कोई लड़का उन्हें छोड़ने आया था। रात में 1:55 पर करीब 17 मिनट रूकने के बाद लड़का वापस चला गया था।

Akanksha Dubey
akanKsha dubey
आकांक्षा दुबे

गौरतलब है कि ‘लायक हूं….नालायक नहीं’ फिल्म में आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के साथ अखिलेश वर्मा, संजय पाण्डेय, ओशी साहू, मनोज पाण्डेय साथ थे। आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही की रहने वाली थी। उनकी गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों में होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button