मनोरंजन

Oscars 2023 : ऑस्कर्स 2023 में भारत का बजा डंका, RRR के ‘नाटू-नाटू’ ने जीता अवॉर्ड, इस फिल्म को भी मिला पुरस्कार

Oscars 2023 : ऑस्कर्स 2023 (Oscars 2023) में भारत के नाम का डंका बज गया है। भारत ने धूम मचाते हुए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और विश्व सिनेमा में अपनी धाक जमा दी है। ऑस्कर्स 2023 (Oscars 2023) में इंडियन फिल्म RRR ने इतिहास रचते हुए बेस्ट ऑरिजिनल सांग कैटेगरी का अवॉर्ड जीत लिया है।

Oscars 2023 में भारत की धूम

ऑस्कर्स 2023 (Oscars 2023) में भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (Nattu-Nattu) को बेस्ट ऑरिजिनल सांग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ये अवॉर्ड जीतकर संगीतकार एमएम कीरवानी ने भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है। इसके साथ ही ऑस्कर्स 2023 में इंडिया की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) ने भी अवॉर्ड जीता है।

ये भी पढ़ें : अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की हॉटनेस देख फैंस हुए पानी-पानी, टाइट आउटफिट में किया क्लीवेज फ्लॉन्ट

Oscars 2023
ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद भारतीय कलाकार

इंडिया की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) को ढेर सारा प्यार मिला है। गौरतलब है कि इस अवॉर्ड सेरेमनी (Oscars 2023) में भारत की दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर थीं। उनके लुक के भी ढेर चर्चे हो रहे हैं। वहीं नाटू-नाटू के लाइव परफॉर्मेंस पर पूरा हॉलीवुड झूठ उठा।

अवॉर्ड जीतने की खुशी

RRR के एक्टर जूनियर NTR ने कहा

ऑस्कर अवॉर्ड 2023 (Oscars 2023) जीतने के बाद RRR के एक्टर जूनियर NTR (Jr. NTR) ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि “मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये सिर्फ RRR की सफलता नहीं है बल्कि विश्व सिनेमा में भारत ने अपने नाम का डंका बजा दिया है। मैं मानता हूं कि ये बस एक शुरुआत है। इससे अब पता चलता है कि भारतीय सिनेमा कितनी दूर तक जा सकता है। कीरावानी भाई और चंद्रबॉस भाई को ढेर सारी बधाई। इसके साथ ही द एलिफेंट व्हिस्पर्स टीम को भी ढेर सारी बधाई।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button